फासिल्स पार्क में पानी की बनी समस्या प्रशासन बना मुक दर्शक।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

सलखन/सोनभद्र। जनपद का ऐतिहासिक फासिल्स पार्क में इन दिनों पर्यटकों एवं स्थानीय कर्मचारियों के लिए पानी पिने के लिए विकट समस्या बनी हुई है।जब कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को होने के पश्चात भी आज तक कोई पहल नहीं की गई है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त समाचार के अनुसार फासिल्स पार्क में लगभग तीन सप्ताह पूर्व सरकारी हैण्ड पम्प खराब हो गया था।जो आम जनमानस के साथ पर्यटकों के लिए पानी पिने का सहारा था। इसके पूर्व फासिल्स पार्क में लगा समरसेबुल सौर ऊर्जा का सोलर प्लेट के साथ लगा बैटरी चोरी हो जाने के कारण समरसेबुल भी साथ छोड़ दिया है। पर्यटकों को कौन कहे अंधेरे में कर्मचारी चौकीदार भी रहने के लिए विवश हो गये है।
उक्त सम्बंध गुरमा वन रेंज के वन दरोगा सुरज पाण्डेय से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि बैटरी चोरी हो जाने के कारण समरसेबुल पूर्व से ही कार्य करना बंद कर दिया था। सरकारी लगा हैण्ड पम्प लगभग तीन सप्ताह से खराब होने की सुचना विभागीय अधिकारियों समेत सलखन के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह को भी अवगत कराया गया है। लेकिन आज कोई पहल नहीं की गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment