’’मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’’ का विशेष अभियान 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक-जिलाधिकारी

---Advertisement---

उप्र0 सोनभद्र/दिनांक 24 नवम्बर, 2022।
’’मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’’ का विशेष अभियान 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह द्वारा एक नई पहल कर ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण एवं निस्तारीकरण के लिए ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘‘ अभियान की शुरुआत की गई है, उक्त अभियान के अंतर्गत सभी घरों पर बोरी टांग कर घर में प्रयोग हो रहे प्लास्टिक को उसी बोरी में एकत्रित किए जाने हेतु पूर्व में निर्देश दिए गए हैं, किंतु ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के समय यह पाया गया की अभियान के तहत प्लास्टिक एकत्रीकरण का कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, जिलाधिकारी ने कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक गोवंश पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’’ अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारीगण, ग्राम प्रधान एवं गांव के नागरिकगण आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को पूर्णरूपेण सफल बनायें, उन्होंने कहा कि ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘‘ अभियान में और तेजी लाने हेतु 29 नवंबर से 01 दिसंबर,2022 तक 3 दिन का विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक एकत्रीकरण का कार्य किया जायेगा, उक्त अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की प्रगति की सम्बन्धित अधिकारीगण द्वारा अवगत कराया जायेगा, इस अभियान में जिस भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शिथिलता व लापरवाही बरती जायेगी, उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment