दीपू तिवारी संवाददाता
पिपरी /सोनभद्र पिपरी पुलिस झंडा ध्वज दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी पिपरी, श्री मान प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि पुलिस ध्वज विभाग की गौरवशाली अतीत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रतिवर्ष 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश राज्य में पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है।
पिपरी कोतवाली परिसर में पुलिस झंडा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस कर्मियों ने झंडे को सेल्यूट कर शपथ ग्रहण किया। श्री प्रदीप सिंह चंदेल ने झंडा रोहण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि झंडे का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर एवं ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार 4 फीट लंबा व 3 फीट चौड़ा है। ध्वज में दो रंग है इसमें ऊपर लाल रंग तथा नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। इस लिए 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। ध्वज फहराने मात्र से एक नई ऊर्जा का संचरण होता है। गौरव की बात है की उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पिपरी एसएचओ श्री दिनेश पांडे, रेणुकूट चौकी इंचार्ज श्री शिव कुमार सिंह, एस आई श्री दिनेश यादव , महेंद्र यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

