चोरी का मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

राकेश केसरी ,,

विंढमगंज ,सोनभद्र ,चोरी का मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार स्थानीय झारखंड बॉर्डर से सटे थाना क्षेत्र के इलाके में चोरी,अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने आज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्रामपंचायत के कोन मोड़ तिराहे के पास से एक मोटरसाइकिल व दो चोर को धर दबोचा व धारा 411 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
थाने पर प्रेस वार्ता के दौरान उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इलाके में अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे हैं सघन गश्ती अभियान किया ही जा रहा था कि इसी बीच रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोन मोड़ तिराहे के पास से मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की दो लड़के एक मोटरसाइकिल को ओने पौने दाम में बेचने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं इसी क्रम में मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों लड़के व मोटरसाइकिल को धर दबोचा गया उक्त मोटरसाइकिल चोर दिवाकर कुमार उर्म लगभग 28वर्ष पुत्र अशोक प्रसाद व शैलेंद्र कुमार उर्म लगभग 27वर्ष पुत्र राम जन्म प्रसाद निवासी ग्राम डंडई जिला गढ़वा झारखंड ने बताया कि पहली बार मोटरसाइकिल चोरी करके संडे राज्य उत्तर प्रदेश में लाकर बेचने का प्रयास कर ही रहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया वही उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल चोरों को धारा 411 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय को भेज दिया जा रहा है तथा मोटरसाइकिल को थाने में जप्त कर लिया गया है इस दौरान पुलिस अजीत व सौरभ जायसवाल साथ में मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment