अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र । थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पटवध बसकटवा के नाले में एक अधेड़ 50 वर्षीय व्यक्ति शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी मच गई। प्राप्त समाचार के मुताबिक मंगलवार को ग्राम पटवध बसकटवा नाले में एक अधेड़ व्यक्ति उम्र लगभग (50) का शव ग्रामवासियो ने देखा तत्पश्चात तत्काल इसकी जानकारी चोपन पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर जांच पड़ताल में जुट गई पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों से शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सका।
अधेड़ व्यक्ति का नाले में शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, November 23, 2022 1:06 AM
---Advertisement---

