अनपरा सोनभद्र
चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को भैया एसपी सिंह ने किया गिरफ्तार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ), श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक अनपरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.11.2022 को सुबह 07.40 बजे लोझरा मोड़ के पास से मु0अ0सं0 143/2022 धारा 380/411 भादवि से संबंधित सह अभियुक्त वांछित अनिल कुमार चौहान पुत्र किशनु चौहान निवासी देईथान गंगुआबारी थाना घोसी जनपद मऊ हाल पता पी-580 हिण्डालको कालोनी रेनूकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को अनपरा पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अनिल कुमार चौहान उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।
अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 143/ 2022 धारा 380 / 411 भादवि
बरामदगी विवरण
1. प्लास्टिक के झोले में एक अदद लैपटाप
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक भैया एस0पी0 सिंह
2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव
3. हे0का0 विनोद कुमार
4. का0 नितेश सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र

