अनपरा सोनभद्र
चार वारंटी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक अनपरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.11.2022 को सुबह 08.30 बजे ग्राम रणहोर से एस0टी0नं0-1610/14 धारा 323, 504, 506, 342 भादवि से संबंधित 04 नफर वारण्टी 1. देवनाथ पुत्र मटुकधारी 2. सुखलाल खरवार पुत्र जगधारी 3. रामधनी खरवार पुत्र गोलरमन, 4. आनन्द कुमार पुत्र लालशाह समस्त निवासीगण रणहोर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को अनपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है। अपराधिक इतिहास-
एस0टी0नं0-1610/14 धारा 323,504,506,342 भादवि
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 भैया एसपी सिंह
2. व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह
3- का) लाल बहादुर यादव
4. का0 मनोज गुप्ता थाना अनपरा जनपद सोनभद्र

