मालगाड़ी की चपेट में आने से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । थाना क्षेत्र अंतर्गत विल्ली गजराज नगर के समीप सोमवार की रात्रि लगभग सात,साढ़े सात बजे के करीब मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी रही।
ओबरा पुलिस के अनुसार थाना अंतर्गत गजराज नगर निवासी गौतम कुमार उम्र (33) वर्ष पुत्र बजट भारती गजराज नगर के समीप अबूझ परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे कटकर उसकी मौके पर मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पीएम हेतु लोढ़ी जिला अस्पताल भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment