अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। चोपन रोड पर अत्यधिक सड़क दुर्घटना होने के कारण कई मासूमों की असमय हुए मौत को देखते हुए, ओबरा के दुखी नागरिक 20 नवंबर रविवार के दिन रात्रि लगभग 12 बजे चोपन रोड बैरियर के पास बहुत ही कष्ट दाई दुर्घटना हुआ। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसे देखते हुए
वार्ड 11 के सभासद एवं स्थानीय निवासियों ने ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर आज लगभग 11.30 बजे चोपन रोड पर सुभाष पेट्रोल टंकी के पास चक्का जाम कर दिया।
जामस्थल पर पहुंचे ओबरा तहसीलदार,थाना प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि
2 दिन में ब्रेकर बनाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा आश्वासन के बाद चक्का-जाम समाप्त हो गया। चक्का जाम करने वालों
में प्रमुख रुप से – नगर पंचायत सभासद आनंद जायसवाल,राम विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य सुधाकर शुक्ला,पिछड़ा मोर्चा मंडल मंत्री प्रमोद सोनी,सत्यम साहनी,अमित जायसवाल, रजत जायसवाल,निखिल त्रिपाठी, गामा भैया,शत्रुघ्नविश्वकर्मा,राज,सुशील पासवान मिथिलेश,भोला साहनी, राहुल प्रताप,पंचमुखी हनुमान मंदिर पुजारी शुभम पांडे एवं नगरवासी मौजूद रहे।
अत्यधिक सड़क दुर्घटना से दुःखी नगरवासियों ने किया चक्काजाम, जल्द-से-जल्द ब्रेकर बनाने की मांग हुई तेज़।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, November 21, 2022 12:14 PM
---Advertisement---

