जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के ग्राम बसौली में आयोजित ग्राम समाधान दिवस का आकस्मिक निरीक्षण किया,

---Advertisement---

उप्र 0 ,सोनभद्र/दिनांक 21 नवम्बर, 2022।
ग्राम समाधान दिवस बसौली में सेक्रेटरी द्वारा विधवा, वृद्धा, दिव्यांगों के सूची सत्यापन न करने, आवास, शौचालय के कार्य में शिथिलता बरने व काफी संख्या में पात्रों का विभिन्न पेंशनों से आच्छादित न करने पर स्पष्टीकरण के साथ ही वेतन भुगतान के रोक लगाने हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने आज राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बसौली में आयोजित ग्राम समाधान दिवस का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान गांव के लोगों की समस्याएं को गंभीरता पूर्वक सुनी, मौके उप उपस्थित आशा, ए0एन0एम0 से महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्र्राप्त की और गर्भवती व शिशुओं को लगने वाले टीके आदि के रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गांव के नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिसमें से ज्यादा मामला वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन सम्बन्धी मामला प्रकाश में आया। उक्त प्रकरणों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राम सचिव से स्थिति का जायजा लिया तो यह तथ्य सामने आया कि गांव में विधवा, वृद्धा, आवास हेतु पात्र लाभार्थी होते हुए भी उनका पात्रता सूची में नाम शामिल नहीं किया गया है, जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त कर, कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये, इसी प्रकार से आवास व शौचालय के कार्य का सत्यापन ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा नहीं किया गया था, जिस पर ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की, तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) गांव में बहुत कम आते हैं, ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण भी इनके द्वारा नहंीं किया जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी के वेतन भुगतान के रोक के साथ ही स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दियें। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा यह बताया गया कि गांव में स्थित तालाब/पोखरा से लोग खेतों में फसलों की सिंचाई का कार्य करते हैं, जिससे कि तालाब जल्द सूख जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पोखरे में मशीन से अनावश्यक तरीके से पानी निकालने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया, निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के साफ-सफाई की व्यवस्था , बच्चों के खेल-कूद की सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं पायी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के खेल-कूद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत सचिवालय पर पंचायत सहायक नियमित रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उसको शिकायत रजिस्टर पर अंकित करें, इस दौरान ग्रामीणों ने विधवा, वृद्धा आदि पेंशनों का पैसा सोनभद्र नगर सहकारी बैंक में न पहुंचने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि दूसरे बैंक में खाता खोलकर इन सभी का पैसा दिलाया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने बसौली गांव में ग्रामीणों द्वारा अधिक समस्याओं के निराकरण हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किये कि वह गांव का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायें। इस दौरान किसान सम्मान निधि के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल को आवश्यक कार्यवाही कर, दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय एवं आवास जिन पात्र लाभार्थियों को नहीं प्राप्त हुआ है उसकी भी सूची बनाई जाए तथा समय पर उनके खाते में धनराशि प्रेषित किया जाए। इस दौरान ग्राम समाधान दिवस के मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, डी0एम0 स्टेनो श्री राम आधार, डीपीसी अनिल केसरी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित नागरिकगण उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment