उप0 वाराणसी
बीएचयू अस्पताल में हत्यारे मुनीर की मौत हुई
कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा
NIA के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या में दोषी कुख्यात अपराधी मुनीर अहमद की आज मौत हो गई
वाराणसी स्थित BHU के सर सुंदरलाल हॉस्पिटल में वह भर्ती था।
बिजनौर जिले के सहसपुर निवासी मुनीर को सोनभद्र जेल से 19 नवंबर को लाकर भर्ती कराया गया था।
कैदी मुनीर को यूरिन इंफेक्शन और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या के कारण सोनभद्र जेल से BHU अस्पताल लाया गया था।
उसका इम्यून सिस्टम खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई है।

