अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत बैरियर सुभाष पेट्रोंल पंप के पास रविवार की देर रात्रि लगभग (12) बजे भीषण हादसा हुआ, तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन और भांजी की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे, पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में ले लिया है ।नगर के अंबेडकर चौराहा निवासी वसीम अहमद (27) पुत्र स्वर्गीय हमीद, हिना (20) पुत्री स्वर्गीय हमीद और उनकी भांजी इस्मा (16) पुत्री सुल्तान वारसी भलुआ टोला स्थित एक होटल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. रात करीब 12 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर समारोह से अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान ओबरा से चोपन की तरफ जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने नगर पंचायत बैरियर सुभाष पेट्रोंल पंप के पास आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गया, टक्कर के बाद बाइक लगभग 100 मीटर तक बोलरो के साथ घिसटते हुए बैंक आफ इंडिया शाखा तक गई।
घटना में बाइक सवार भाई बहन और भांजी की मौत हो गई,घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गया बोलेरो चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
इस घटना पर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि शवों को लोढ़ी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
अनियंत्रित बोलोरो बाईक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, बाईक सवार सहित तीन मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, November 21, 2022 6:53 AM
---Advertisement---

