अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- पूर्व सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के बैनरतले ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीमेंट निगम डाला चुर्क चुनार फैक्ट्री बंद होने के पश्चात उसमें काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार सड़क पर फेंक दिया जिसके परिणाम स्वरूप उनका और उनके बच्चों का जीवन अंधकार में हो गया लगभग 11सौ कर्मचारियों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किया माननीय न्यायालय ने निगम के कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सेवायोजन कारखाने कारखाना बंद होने की तिथि से 40 परसेंट वेतन का एरियर पेंशन आदि की सुविधाएं प्रदान किया लगभग 2000 कर्मचारी गरीबी के कारण अपनी याचिका माननीय न्यायालय में विलंब से दाखिल किए फिर भी न्यायालय ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अनुरूप समायोजन वेतन आदि देने के लिए सरकार को आदेश दिए लेकिन खेद है उन कर्मचारियों को सरकार द्वारा विलंब का बहाना बनाते हुए उन्हें किसी भी तरह का सहयोग नहीं दिया लगभग 1000 कर्मचारी अपनी याचिका ही दाखिल नहीं कर सके इस संबंध में कर्मचारियों के स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सोनभद्र के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि न्याय से वंचित हुए कर्मचारियों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार सरकार अपने धर्म का पालन करें तथा उनको माननीय न्यायालय के अनुसार सेवायोजन वेतन एवं पेंशन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिसके तहत माननीय मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी द्वारा माननीय जिलाधिकारी सोनभद्र से आख्या मांगा गया है जिलाधिकारी सोनभद्र के ने जिला विकास अधिकारी व उप श्रमा आयुक्त पिपरी सोनभद्र से आख्या मांगा है
इस संबंध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सोनभद्र के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी एवं बीएमएस के विभाग प्रमुख बी डी विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उप श्रम आयुक्त पिपरी से मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार पूर्व सीमेंट निगम डाला चुनार के छंटनी सुदा कर्मचारियों को न्याय दिलाने में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल में शमीम अख्तर खान स्वतंत्र श्रीवास्तव राजबली सिंह पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष अंबिका प्रसाद पाठक शिव शंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे डाला सीमेंट फैक्ट्री के वरिष्ठ कर्मचारी केदारनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है की पूर्व निगम डाला चुर्क चुनार के कर्मचारियों की परिस्थिति मुकदमा लड़ने का नहीं रह गया है इस पर मानवी दृष्टिकोण से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार समायोजन वेतन पेंशन आदि की मांग की गई।

