विंढमगंज रेंजर द्वारा अवैध बालू के साथ वाहन को पकड़कर किया सीज

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज।सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह से होकर गुजरने वाली रेल मार्ग गेट नंबर 46 विंढमगंज- कोन रोड मार्ग पर रेलवे के ठेकेदार के द्वारा अंदर ग्राउंड रोड मार्ग बनाने में अवैध बालू का भंडारण करने के दौरान बीती रात लगभग 10:00 बजे रेंजर इमरान खान ने अपने वन कर्मियों के साथ अवैध बालू लदी बिना नंबर प्लेट के एक टिपर को धर दबोचा तथा वन रेंज कार्यालय लाकर 41/42, 69 वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।
कनहर नदी के किनारे जंगलों से घिरे बसे गांव करहिया, बोधाडीह से अवैध बालू का खनन व परिवहन शासन प्रशासन के द्वारा सख्त हिदायत व कड़ी कार्रवाई के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि बीते मंगलवार को जिले के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा भी जल, जंगल, जमीन का अवैध दोहन, खनन व परिवहन हर हाल में नहीं हो इसके लिए कड़े लहजे में संबंधित तो को भी निर्देशित किया गया है।
अवैध बालू का खनन व परिवहन रोकने के क्रम में बीती रात लगभग 10:00 बजे रेंजर इमरान खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हमने अपने वन कर्मियों के साथ रेलवे के ठेकेदारों के द्वारा बनाए जा रहे गेट नंबर 46 पर अंदर ग्राउंड के पास कोन थाना क्षेत्र की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट के टिपर को धर दबोचा। टीपर पर लदे बालू का कोई कागजात नहीं मिला। वही अंधेरे का फायदा उठाते हुए टिप्पर चालक फरार होने में कामयाब रहा। पकड़ा गया टिपर मालिक का नाम कोन थाना क्षेत्र के कचनारवा ग्राम पंचायत निवासी पंकज जायसवाल बताया जा रहा है। उक्त टिपर को वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है। इस दौरान वन कर्मी दिलीप सिंह, अवधेश, सूबेदार भार्गव, सर्वेश सिंह मौजूद थे।
वन विभाग के इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन व परिवहन कर रहे बालू माफियाओं में जहां हड़कंप की स्थिति मची हुई है वही रेलवे अंदर ग्राउंड बना रहे ठेकेदार के द्वारा भारी मात्रा में डंप किए गए अवैध बालू के कागजात को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment