पिकअप को पीछे हाइवा ने मारी टक्कर,चार महिला समेत दस घायल।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप को पीछे से आ रही हाइवा ने धक्का मार दिया । जिसमें 4 महिला सहित कुल 10 लोग घायल हो गए । प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि सोमवार की देर रात बीजपुर से मजदूरों को बैठा कर ले आ रही पिकअप को पीछे से आ रही हाइवा ट्रक ने धक्का मार दिया, जिसमें सोनू कुमार पुत्र रामचरण निवासी झिलो थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र 16 वर्ष, रिंकी कुमारी पुत्री राम चरण उम्र 20 वर्ष निवासी झिलो थाना बीजपुर, सुकमा पुत्री शोभित लाल उम्र 18 वर्ष, शुकवरीया पत्नी दिग्गज उम्र 55 वर्ष, दिलदार पुत्र रामनरेश निवासी खमरिया थाना बभनी उम्र 25 वर्ष, रामबदन पुत्र राम दुलारे निवासी झीला थाना बिजपुर उम्र 40 वर्ष, वीरमत पुत्र सूरज लाल निवासी खमरिया थाना बिजपुर उम्र 15 वर्ष, रासमणि पुत्र रामनाथ निवासी खमरिया थाना बिजपुर उम्र 15 वर्ष, विजय पुत्र हवाई लाल निवासी झीलों थाना बिजपुर उम्र 18 वर्ष, सोनमती पत्नी शोभित लाल पता झीलों थाना बिजपुर उम्र 25 वर्ष घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवा दिया, जहां सभी का उपचार किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment