बालदिवस पर शिक्षकों की भव्य प्रस्तुति

---Advertisement---

शक्ति नगर ।सोनभद्र आज संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के बच्चों द्वारा बालदिवस पर शिक्षकों की भव्य प्रस्तुति
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में बालदिवस के अवसर पर बच्चों के लिए शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनोरंजक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने पं0 जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया, इसके पश्चात स्कूल कैबिनेट के विद्यार्थियों ने बच्चों के चाचा नेहरू के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। एतदुपरांत शिक्षिकाओं रागिनी मिश्रा, उर्मिला सिंह, अनिता जोशी, नम्रता, साजिया, वंदना, सिसिली, लिली, आराधना, रेनू व शीला ने प्रार्थना गीत के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान किया। स्कूल कैप्टन अमन कुमार ने बालदिवस की महत्ता को रेखांकित किया। नृत्य शिक्षिका लूईज़ा के नेतृत्व में शिक्षिकाओं शिल्पा, अल्पीशा, प्रीती, संजीता, शीला, सीमा, रक्षा, श्रद्धा, सृष्टि थापा, अंकिता, अनिमा ने रंगारंग प्रस्तुति देकर छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षक टाइटस क्रस्ता के निर्देशन में बच्चों के लिए विभिन्न खेलों के माध्यम से ज्ञानार्जन किया। शिक्षिका अन्नू विल्सन ने अपने भाषण के द्वारा बालदिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं शिक्षिका आराधना ने कार्यक्रम का संचालन किया।
‘वायरस’ नाटक के माध्यम से शिक्षकों एंथोनी, इंग्रिड, रेनू, श्रद्धा, सीएस जोशी, मायाराम, मृत्युंजय, निजिन, सुखिमोल व डॉ0 योगेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों का मनोरंजन किया तथा शिक्षा प्राप्ति के लिए समुचित मार्ग का अनुपालन करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य फादर आर्चिबाल्ड डिसिल्वा ने अपने वक्तव्य में सभी को बालदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हम सभी को शिक्षा प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और अपने प्रयास के द्वारा परिवार के साथ ही राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए ताकि विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में स्कूल कैप्टन दिव्या कुमारी ने विद्यार्थियों की ओर से सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment