---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरक्ष के टोला भालूकूदर मे लगा 25 केबीए का ट्रांसफार्मर तीन माह पहले ही जल गया है परन्तु शिकायत के बाद भी आजतक नहीं बदलने से ग्रामीण अंधेरे मे रहने को विवश है जिसे बदलने के लिए रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया, ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलते ही डायल 1912 पर शिकायत किया गया है लेकिन आजतक नहीं बदला गया।बिजली विभाग के लोगों पर लापरवाही / अनदेखा करने का आरोप लगाते हुये नारेबाजी किया,कहा कि हर महीने का हमलोग बील जमा करते रहते है, जबकि शासन का आदेश है कि 24 घंटे मे ट्रांसफार्मर बदल दिये जायेंगे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ने कहा कि यदि तत्काल ट्रांसफार्मर नहीं बदली जायेगी तो हम सभी ग्रामीण सडक पर उतरने को बाध्य होगें। प्रदर्शन करने वालों मे मुख्य रूप से भगवान दास, भागीरथी, गिरधारी, होती लाल, कामलेस, अंजन, विनोद, सोभ नाथ , श्याम सुन्दर, सिवमुरत, मालती देवी, बासमती, सुशीला,समेत दर्जनों लोग शामिल रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment