धड़ल्ले से चल रहा बिल्ली- मारकुंडी में अवैध खनन, जिम्मेदार मौन क्यूं हैं।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस सीमा बिल्ली मारकुंडी के बॉडी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन , खनिज नियमावली की धारा 22 लगा हुआ है । धारा लगने के बावजूद भी जिम्मेदारों के संज्ञान में चल रहा अवैध खनन आखिर मौंन क्यूं जिम्मेदारान,जानकारी के अनुसार जिसखदान की लीज 2007 में समाप्त हो चुकी है वही खादान लीज की आड़ में डाला के खनन क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहा हैं।
सूत्रों की माने तो बाड़ी स्थित चल रहा लीज खादान कुछ महीने से बंद चल रहा था । और वर्तमान समय में पानी भरा हुआ हैं। जिसकी गहराई लगभग 150 से 200 फिट के करीब हैं। एक तरह जो खनन हो रहा है वह मानक के विपरित और दूसरी ओर खनिज नियमावली की धारा 22 हैं ऐसे में किस तरह खनन हो रहा हैं जिम्मेदार जानते हैं। खनन व्यवसायी की नजर पहले से अवैध खनन को लेकर गड़ी हुई थी। अपने एरिया से हट कर खनन करना यह प्रतीत होता है कि खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में चलाया जा रहा हैं। इस सम्बंध में खनन विभाग के सर्वेयर को लगाने पर उनका मों0 नाटरिच्बल जा रहा था अब देखना यह हैं कि मुख्यमंत्री जी के अवैध खनन आदेशों का विभाग कितनी ईमानदारी से पालन करवाता हैं या क्या कार्रवाई करते हैं जिम्मेदार।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment