रवि सिंह,
(दुद्धी/सोनभद्र)आज भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव दुद्धी वार्ड_न०_10 की बैठक _डीहवार_बाबा_मंदिर पर संम्पन हुई बैठक के उपरांत भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल में स्थित नगर पंचायत दुद्धी चुनाव प्रभारी अरविंद_पांडे_जी उपस्थित रहे जिनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्राप्त हुआ बैठक के दौरान चुनाव में कार्यकर्ताओं की कार्य करने की रूपरेखा बनाई गई और विभिन्न दायित्व की जिम्मेदारी जिन्हें दी गई है ।उनकी समीक्षा भी किया गया वहीं चुनाव को लेकर दुद्धी नगर पंचायत में हुए अब तक के विकास कार्यों के बारे में जाना जिसमें लोगों ने बताया दुद्धी नगर पंचायत का अब तक कोई विकास नहीं हुआ है।
जितने भी जनप्रतिनिधि ने दुद्धी का बेड़ा सर पर उठाया था ।कि दुद्धी को आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा लेकिन आज तक कोई अपने बात पर विकास के मुद्दे पर खरा नहीं उतरा मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष आप सभी को बनाना है।
और अपने दुद्धी का सर्वांगीण विकास कराना है ।इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन इमानदारी तन्मयता सच्ची निष्ठा से करना है। इस बार दुद्धी में कमल का फूल अवश्य खिलेगा। बैठक में निकाय चुनाव संयोजक रामेस्वर रॉय मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष सुमित सोनी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल , हिमांशु चौरसिया वार्ड प्रभारी दिलीप पांडे वार्ड अध्यक्ष विजय चन्द्रवँशी वार्ड मतदाता प्रमुख वीरेंद्र अग्रहरी बुथ अध्यक्ष सतेंद्र चन्द्रवँशी वार्ड सभासद वरुण जौहरी मीडिया प्रभारी रवि सिंह सोशल मीडिया मण्डल संयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह समाज सेवी अनिल गुप्ता वार्ड सुनील जायसवाल गुड्डू जौहरी,आमेश सिंह, रमेश उर्फ रामा प्रमोद कुमार सुजीत अग्रहरी गली/मोहल्ला प्रमुख भाजपा प्रमोद कुमार सुधीर चंद्रवंशी राजकुमार जोहरी रोहित कश्यप बबलू कुमार आशुतोष जौहरी जितेंद्र कुमार पीपी पवन कुमार सहित उदय चंद्रवसी भाजपा कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

