निकाय के चुनाव नजदीक आते ही निजी मकानों सार्वजनिक स्थलों पे बैनर पोस्टर का भरमार।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर निकाय का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नगर के मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं रिहायशी मकानों पर पोस्टर-बैनरों की भरमार लगती जा रही है कुछ लोग तो मुख्य मार्केट में दो मंजिला मकानों पर कुछ रेलवे कालोनी, सरकारी पोल और सरकारी दीवारों को भी नहीं छोड़ रहे हैं स्थानीय नागरिकों को नेतागण,समाजसेवी त्योहारों की बधाई और शुभकामना देने के बहाने अपनी माया की दुकान सजाना शुरु कर दिए हैं।
जो कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का विज्ञापन लगाना या लिखवाना कानूनन अपराध है उसके बावजूद भी लोग खुलेआम बिजली के पोल एवं रेलवे की दीवारों को भी नहीं छोड़ रहें हैं। उस पर प्रिंट करके विज्ञापन नाम सहित दिखाया जा रहा है जब इस बाबत एसडीओ साहब से बात करने के लिए फोन लगाया तो उनका न० नाटरिच्बल बता रहा था क्योंकि पोल पर पोस्टर-बैनर लगाते करंट आ जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment