खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा व शोभा निशान यात्रा निकाली गई।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री ‌श्री श्याम महोत्सव चोपन नगर बैरियर पर आयोजन किया गया जिसमें आज सुबह 10:00 बजे श्री श्याम खाटू महाराज की भव्य प्रतिमा व निशान ध्वजा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल, आनंद अग्रवाल निशान ध्वजा को लेकर आगे चलती रहे व समाज के लोग निशान लेकर पीछे पीछे चोपन बैरियर हनुमान मंदिर से कैलाश मंदिर के रास्ते पुनः चोपन बैरियर पर समापन हुआ।
इस दौरान पुरा नगर श्री श्याम के उद्घोष से गुंजायमान रहा वही बाजे गाजे पर श्री श्याम के दीवाने भक्तों द्वारा नृत्य करते हुए भक्ति में सराबोर दिखे शाम लगभग 6:00 बजे श्याम जागरण का आयोजन भी किया गया है इस अवसर पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य,वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल,आनन्द अग्रवाल, पवन अग्रवाल,संदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल,मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, समाजसेवी शेरखान, अनीश अहमद, मनीष अग्रवाल,विजय अग्रवाल,राकेश जैन,धर्मेश जैन, शोभित अग्रवाल सहित नगर की तमाम जनता सहित अग्रवाल समाज के लोग शामिल रहे।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हल्का नवनीत चौरसिया पुलिस बल के साथ चाक-चौबंद नजर आये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment