देव दीपावली रंगो रंगोली प्रतियोगिता रंगोली क्वीन बनी प्रिया कौरः

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया देव दीपावली लोगों ने बजरंग सरोवर को दीप मालिकाओं से सजाया। जब 51 सौ दीपक एक साथ जगमगाए तो लगा आसमान के सितारे जमीं पर उतर आएं। दीपों की टिमटिमाती रोशनी अलौकिक छटा बिखेर रही थी। इस सौंदर्य को निहारने के लिए म्योरपुर बजरंग सरोवर पर लोगों का हुजूम पहुंचा। हनुमान मंदिर पर भी लोगों ने दीप जलाकर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर खूब आतिशबाजी भी हुई। इस प्रतियोगिता ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग एक दर्जन बालिकाओं ने भाग लिया और एक से बढ़कर रंगोली बनाते हुए उसे आकर्षण रंगों से और दीपों से सजाया गया था निर्णायक अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ,,गगन जी ,, ने सभी प्रतिभागियों की रंगोली व दीप सजा का बारीकी से अवलोकन किया गया अतिथियों ने प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया शेष अन्य प्रतिभागियों को जय बजरंग सेवा समिति अध्यक्ष गणेश जायसवाल ने सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालल जायसवाल ने कहां इस तरह के आयोजन वाराणसी जैसे महानगरों में ही संभव होता है। इस तरह के आयोजन हमारे गांव म्योरपुर में हो रहे इस तरह के आयोजनों से होनहारो की प्रतिभा निखर कर सामने आती है लोगों को अपनी संस्कृति को नजदीक से देखने को मिलता है। पूर्व ब्लाक प्रमुख जी ने जय बजरंग सेवा समिति अध्यक्ष गणेश जायसवाल की पूरी टीम को आयोजन के लिए दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। गणेश जायसवाल ने बताया कि समिति द्वारा 3 वर्ष पहले यहां पर देव दीपावली की परंपरा की शुरुआत हुआ जो आज भव्य रूप ले चुका है। कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज आलम ने किया।इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता अमरकेश सिंह, अमित जायसवाल अमित रावत ,भोलू जायसवाल अंकित मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment