अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत स्थित सोन नदी घाट किनारे बने नव निर्मित पार्क का उद्घाटन सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ द्वारा होना निर्धारित था, कार्यक्रम की तैयारियों के बीच स्थानीय रहवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत सभासद महेन्द्र केशरी का कहना है को लगभग 58लाख की लागत से बनने वाले इस पार्क जिसका कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है उसका उद्घाटन जल्दबाजी में क्यों किया जा रहा ही जब तक कार्य पूरा नही होता तब तक इसको जनता के लिए खोलना गलत है, वही निषाद समाज कहना है कि पार्क बनने से पहले यह कहा गया था की यह निषाद राज गुहा की प्रतिमा लगाई जाएगी, इसी वादे पर अनलोगो से जमीन ली गई थी फिर प्रतिमा क्यों नही लगी,
इस आरोप पर अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा की प्रतिमा लगाने का कोई वादा नगर प्रशासन ने नही किया था,पार्क के न पूरे होने के आरोपों पर उन्होंने कहा की कार्य पूर्ण हो गया है कुछ कार्य बचा है जिसे पूरा कराने के बाद ही ठेकेदार का फाइनल पेमेंट होगा,उन्होंने कहा की कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए गलत आरोप लगा रहे है।
स्थानीय रहवासी निषाद समुदाय के विरोध के कारण पार्क का लोकार्पण का कार्य हुआ स्थगित।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, November 8, 2022 12:34 PM
---Advertisement---

