बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर,सोनभद्र,थाना क्षेत्र के एन टी पी सी कॉलोनी के सी टाइप आठ एन एच वन में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लाखो रुपए की भीषण चोरी सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा की गई।इससे रिहायसी परिसर में हड़कम्प मच गया। माहभर में कॉलोनी परिसर में चोरी की दूसरी घटना से लोगो मे भय ब्याप्त हो गया है वही इस घटना ने पुलिस को चुनौती दे दी है।पीड़ित की सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस मौके की जांच पड़ताल कर पतारसी में जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने मौके पर बताया कि हिमांशु श्रीवास्तव एन टी पी सी एन एच वन सी टाइप आठ में रहते है सोमवार की सायं सोन शक्ति स्टेडियम में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए परिवार सहित गए हुए थे लगभग नव बजे रात्रि जब घर वापस आए तो घर मुख्य दरवाज़ा टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो आलमारी से गहने, आभूषण लैपटॉप, व अन्य सामन चोरी हो गए थे उनके तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जा रही है।मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक सिंह ने प्रबन्धन और सेक्युरिटी इंचार्ज को कहा लाखो रुपए महीने कॉलोनी की रखवाली के दर्जनों सुरक्षा गार्ड लगाए गए है जिनकी रखवाली इनके द्वारा करवाई जा रही है बावजूद कॉलोनी की चोरी रुकने का नाम नही ले रही है
।अब इनके बिरुद्ध हमे कड़े कदम उठाने होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के प्रति मैने प्रबन्धन और सिक्युरिटी इंचार्ज को सुरक्षा के उपाय के बारे में जानकारी दी कहा सी सी टी वी मुख्य जगह लगवाए लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया।सुरक्षा के नाम पर लाखो रुपए प्रबन्धन बेवजह खर्च कर रही है।पीड़ित हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि हम स्टेडियम से नव बजे ही कार्यक्रम देखकर वापस आ गए घर के दरवाजे के पास पहुचे तो कुंडी टूटी हुई है अंदर देखा तो सारे समान बिखरे पड़े देखकर जमीन तले पॉव खिसक गया इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।पुलिस आश्वासन देकर रात्रि चली गई मंगलवार की सुबह पहुचे प्रभारी निरीक्षक ने जांच पड़ताल कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

