राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की बैट्री व इनवर्टर के साथ 03  अभियुक्तगण को कया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

 हाजी सलीम हूसैन,

सोनभद्र,राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की बैट्री व इनवर्टर के साथ 03  अभियुक्तगण को कया गया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.11.2022 थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0852/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण *1. अकरम पुत्र जहरूद्दीन, निवासी कुसुम्हा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष 2. समशीर पुत्र बन्धु, निवासी कुसुम्हा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष 3. शालू उर्फ विशाल पुत्र प्रेम, निवासी नई बाजार (बछौदा), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष* को आज दिनांक 07.11.2022 को राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुसुम्हा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान 01 अदद वैटरी (ओकाया) व 01 अदद इन्वर्टर (माइक्रोटेक) के साथ गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्रीकान्त राय, चौकी प्रभारी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी शिवशंकर, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी देवेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी अनुप कुमार मौर्या, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
5. आरक्षी रणंजय सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment