देव दीपावली पर आरती चित्र मन्दिर ग्राउंड 11 हजार दीपों से होगी आरती।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र पावन पर्व देव-दीपावली 7 नवंबर दिन सोमवार की संध्या लगभग छः बजे से ओबरा नगर के सेक्टर 8 स्थित आरती चित्र मन्दिर ग्राउंड पर धूमधाम से मनाई जाएगी।देव दीपावली आयोजन समिति के संयोजक विपुल शुक्ला व अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर 11000 दीप जलाए जाएंगे।कार्यक्रम में टी सीरीज की चर्चित गायिका मोहिनी द्विवेदी व गायक पुनीत पागल बाबा के साथ प्रयागराज से भव्य झांकी आयोजित है।साथ ही बताया कि महापर्व के अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी सहित कई गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा रंगोली सजाई जाएगी तथा भव्य आरती होगी। वाराणसी से आये आचार्य महाआरती करेंगे। बताया कि समिति के सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यक्रम को संचालित करने के लिए समिति पदाधिकारियों व गणमान्यों के लिए अलग से अस्थाई मंच भी बनाया जा रहा है।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद,थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment