अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । शासनादेश के क्रम में बरसात में तीन महीने बालू खनन बन्द रहने के बाद खुलते ही प्रशासन के सामने शिकायतों का अंबार लग गया । मीडिया से लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार आवाजें बुलंद की जाने लवी कि नियमों को ताख पर रखकर खनन माफिया खनन को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है । इसी क्रम में जुगैल थाना क्षेत्र आए अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही सूचना पर रविवार की दोपहर में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यसवीर सिंह, एडीएम सहदेव मिश्रा सहित वरिष्ठ सर्वेयर योगेश कुमार शुक्ला व खनन इस्पेक्टर ईश्वर चंद्र के अलावा पुलिस फोर्स के साथ बालू खनन क्षेत्र में मौके पर पहुंच कर बालू साइडों को देखा और बारीकी से जांच पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान मौके सीमा रेखा का कोई पिलर नहीं पाया गया और खनन भी अपने लीज एरिया से बाहर खनन हुआ पाया गया । जिस पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए खनन कर्ताओं पर कार्यवाही करने की बात कही है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि मौके पर पोकलेंन मशीन व नाव पाई गयी है उसे सीज करने की कार्यवाही की जा रही है । उन्होंने बताया कि खनन विभाग को सीमा की जाँच करने के लिए कहा गया है । अगर लीज एरिया से बाहर खनन पाया जाता है तो खनन करने वाले लोगो पर जुर्माना लगाया जाएगा व उनलोगों के ऊपर खनन अधिनियम में कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिलाधिकारी व एसपी की संयुक्त टीम की जांच के बाद खनन क्षेत्र में खनन व्यवसायियों में हड़कम्प मचा हुआ है ।

