रवि सिंह,
दुद्धी/सोनभद्र| सोमवार को देव दीपावली बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा ,जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है , आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कनौजिया ने बताया कि कल राजस्व विभाग की ओर से मराठा शिवाजी तालाब के छठ घाट पर 5100 दीयों से घाट को रोशन कर देव दीपावली मनाया जाएगा
,इस दौरान गंगा आरती का भी कार्यक्रम और राधा कृष्ण की झांकी का आयोजन किया जाएगा |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकरी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा होंगे|बता दे कि विगत कई वर्षों से दुद्धी में देव दीपावली का आयोजन राजस्व विभाग के द्वारा किया जा है ,इस दिन छठ घाट पर रोशन दीयों की छटा निहारते बनती है|

