रवि सिंह,
दुद्धी/स्थानीय कस्बा सहित इलाके के प्राइमरी विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा बिभिन्न शिक्षण संस्थानों में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। इस परीक्षा में डीएलसी पब्लिक स्कूल दुद्धी के 88 छात्र-छात्राएं,श्री राम पब्लिक स्कूल के 67 बेटर मिलेनियम पब्लिक स्कूल के 26 डीपीएस के 136 सरस्वती शिक्षा निकेतन 80 कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय 21सेंट मैरी के 94राजकीय बालिका इंटर कालेज के 119सोनांचल इंटर कालेज के170 जीआईसी दुद्धी के 110 वहीं शिवम इंटर कालेज महुली के 62 प्राथमिक विद्यालय मुड़ीसेमर के 33कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज के 36 छात्र-छात्राओं सहित कुल 1041विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बाबत जिला संयोजक शिव कुमार ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन करा कर क्षेत्र में दबे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास कराने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र व छात्राओं को शिक्षा देकर परिवार निर्माण, समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण की भी महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान कराई जाएगी ताकि इनका सर्वांगीण विकास हो सके तथाआदि अनादि काल से चली आ रही हिंदू सनातन धर्म की परंपरा को बचाई जा सके।उन्होंने बताया जिले में करीब 5000 बच्चो ने प्रतिभाग किया।परीक्षा के दौरान विद्यालयों के प्रबन्धन समिति प्रधानाचार्यो का सहयोग बना रहा।

