सोन नदी में नहाते वक्त डूबने से किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी सीमा ग्राम कजरहट सोन नदी में घूमने गए चार बालक में एक बारह वर्षिय बालक की डूबने से मौत हो गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व अल्ट्राटेक के अधिकारियों समेत सुरक्षा गार्डों तथा स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के वक्त अल्ट्राटेक आवासीय परिसर के चार बच्चे घर से दूर घूमने निकल गए । चारो लड़के पुराने पानी सप्लाई स्थल जोकि सोन नदी किनारे स्थित है । वहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से इंद्रजीत मिश्रा उम्र 12 वर्ष पुत्र अजय मिश्रा निवासी अल्ट्राटेक कालोनी परिसर की डूबने से मौत हो गई। इंद्रजीत को डूबता देख संघ गए साथी सुधांशु पाठक उम्र 12 वर्ष , वर्षित सिंह उम्र 14 वर्ष पुत्र वीरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह उम्र 11 वर्ष पुत्र अज्ञात डर की वजह से भागने लगे, तभी ग्रामीणों ने भागने का कारण पूछा तो उन्होंने डूबने की बात बताई। जब बालको ने स्थानीय कंपनी गेट पर सारी बात बताई तो अल्ट्राटेक के अधिकारीयों समेत सुरक्षा गार्डों व पुलिस तथा ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नदी में उतरकर लोगों ने खोजबीन शुरू की तो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शव पानी में डूबा हुआ मिला। त्वरित जीवित होने की उम्मीद लगाकर लोगो ने एंबुलेंस द्वारा चोपन सीएचसी ले जाया गया जंहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।उधर डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बालक दो बहन व एक भाई था जिसमें इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पुत्र के वियोग में माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया।वंहा मौजूद अल्ट्राटेक के अधिकारियों समेत हर कोई हैरान परेशान दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment