अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थिति भगवा बालू पर अवैध बालू खनन की लगातार सूचना मिलने पर आज शानिवार दोपहर में जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ सर्वेयर योगेश कुमार शुक्ला व खनन इस्पेक्टर ईश्वर चंद्र ने बालू खनन के मौके पर पहुंच कर बालू साइडों पर जाकर जांचपड़ताल की जिसपर मौके सीमा रेखा का कोई पिलर नहीं पाया गया और खनन भी अपने लीज एरिया से बाहर एरिया में खनन हुआ पाया गया जिसपर नाराजगी जाहिर करते हुए खनन कर्ताओं पर कार्यवाही करने की बात की। वही जब सर्वेयर योगेश कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी कार्यवाही चल रही है जो भी होगा जाँच पड़ताल पूरी होने पर अवगत करा दिया जाएगा।
भगवा बालू की साईड पर पहुंची खनन जाँच टीम मचा हड़कंप।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, November 6, 2022 12:57 AM
---Advertisement---

