दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

 

रवि सिंह,

दुद्धी/सोनभद्र| ओबरा ,अनपरा को तहसील बनाकर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने शनिवार को एडीएम सहदेव मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग की|दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि मोर्चा द्वारा 21 मई 2016 से 25 मई 2016 तक जीपीओ पार्क लखनऊ में महापंचायत कर प्रतिनिधिमंडल जरिये तत्कालीन मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था हमलोगों की बातों से सहमत होकर मुख्यमंत्री द्वारा अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था ,जिसमें प्राथमिकता के आधार पर ओबरा को तहसील बनाकर दुद्धी को जिला बनाने की प्रस्तावना की गई है ,जिससे दुद्धी को जिला बनाने ( एक जिले में कम से कम दो तहसील ) का मानक पूरा कर सके|इसके अतिरिक्त अनपरा को भी तहसील बनाने की प्रस्तावना की गई है|दुद्धी तहसील एवमं प्रस्तावित ओबरा ,पिपरी / अनपरा को मिलाकर प्रस्तावित जिला दुद्धी 389 राजस्व ग्राम में तहसील दुद्धी के 305 राजस्व ग्राम तहसील रॉबर्ट्सगंज के चोपन व नवसृजित कोन ब्लॉक के सोन नदी के दक्षिण में स्थित राजस्व ग्रामो को सम्मिलित किया गया है जिसकी कुल आबादी 14 लाख तथा क्षेत्रफल 2380 वर्ग किमी है|इसके सहित कुल 8 बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कर दुद्धी को जिला बनाने की मांग की|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment