तहसील समाधान दिवस पर 67 मामले आए 5 मामलों का निस्तारण

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। आज शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 67 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें तीन जन शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 2 मामलों का निस्तारण टीम भेजकर किया गया। इस तरह 5 मामले का निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र को 1 सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत प्रार्थना पत्र में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहिए। अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment