शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 03  अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

ब्यूरो,क्राइम जासूस,

सोनभद्र, शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 03  अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.11.2022 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-147/2022 धारा 380,457 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण *01. साजिद अली उर्फ टेनी पुत्र फिरोज अली, निवासी नौगढ़ बाजार, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 20 वर्ष, 02. वाजिद अली पुत्र फिरोज अली, निवासी नौगढ़ बाजार, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 21 वर्ष, 03. किशन सिंह पुत्र छोटू सिंह, निवासी राजकिशन कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष* को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अभियोग उपरोक्त सें सम्बन्धित सामान व अवैध गांजा बरामद किया गया । अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 160/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. साजिद अली उर्फ टेनी पुत्र फिरोज अली, निवासी नौगढ़ बाजार, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली उम्र लगभग 20 वर्ष ।
2. वाजिद अली पुत्र फिरोज अली, निवासी नौगढ़ बाजार, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 21 वर्ष ।
3. किशन सिंह पुत्र छोटू सिंह, निवासी राजकिशन कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. अभियुक्त साजिद अली उपरोक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन, 600 रुपये नगद व 1.200 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद ।
2. अभियुक्त वाजिद अली उपरोक्त के कब्जे से 1500 रुपये नगद व 1.200 अवैध गांजा बरामद।
3. अभियुक्त किशन सिंह उपरोक्त के कब्जे से 2200 रुपये नगद बरामद ।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः -*
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी जयप्रकाश यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
3. आरक्षी आदर्श शुक्ला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी रवि कुमार चौधरी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment