वनाधिकार भूमि पट्टा आवंटन में वन विभाग के द्वारा की जा रही गड़बड़ी से विधायक ने जताई नाराजगी ,लगाई फटकार

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी/सोनभद्र| विधानसभा 403 के अंतर्गत तीनों ब्लॉक क्षेत्र के आदिवासी बनवासी गिरीवासियों के बाप दादा परदादाओं के समय से जंगलों में वन उपज कर जीवन यापन करने वाले आदिवासी व वनवासियों को वनाधिकार कानून के तहत पट्टा आवंटन को लेकर वनाधिकार समिति एवं राजस्व विभाग सहित वन विभाग के संयुक्त सर्वे कर स्थलीय निरीक्षण दावे किए गए फाइलों के सत्यापन को लेकर मौके पर जाकर आदिवासियों के भौमिक अधिकार को लेकर कब्जे के आधार पर दावे किए गए फाइलों में अनियमितता को लेकर प्रस्तुत किए गए |फाइलों में सीधा-सीधा दावे किए गए फाइलों के अनुसार आधा कर दिया जा रहा है । जिसको लेकर आज क्षेत्रीय विधायक राम दुलारे सिंह गोंड ने तहसील सभागार कक्ष में राजस्व विभाग सहित विधानसभा के समस्त वन अधिकारी वन कर्मी के साथ बैठक कर कमी मिलने पर फटकार लगाई और कोरम पूरा करने की बात कही साथ ही साथ यह भी कहा गया यदि इस तरीके से कार्य आदिवासियों के वनाधिकार पट्टे को लेकर कार्य करना है तो वनवासियों आदिवासियों की समस्या कहां समाधान हो पाएगा और इस तरीके से वन भूमि का पट्टा भी अपने वास्तविक स्वरूप के आधार पर नहीं हो पाएगा। विधायक ने डीएफओ रेणुकूट को अपने अधीनस्थ फाइल की रिपोर्टिंग में स्थलीय निरीक्षण कर दावे किए गए फाइलों का गहनता व पूरे ईमानदारी से सत्यापन करें । इसमें किसी तरीके की हिलाहवाली ना करें यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित कर्मचारी अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment