अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। आज दिनांक 3-11-2022 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश यादव एवं पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में प्राचार्य जी को ज्ञापन सौंपा गया
संयुक्त बयान में सतीश यादव व महेश यादव ने बताया कि अभी बहुत से छात्र-छात्राओं का तृतीय वर्ष का अंकपत्र नहीं आने के कारण वह प्रवेश फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं इससे सैकड़ों छात्र छात्राओं का भविष्य खराब हो जाएगा जब तक पूर्ण रूप से सभी छात्र छात्राओं का अंकपत्र नहीं आ जाता है तब तक प्रवेश प्रक्रिया को रोका जाए एवं नई तिथि निर्धारित की जाए अन्यथा की स्तिथि में हम सभी छात्र नेताओं द्वारा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व वाणिज्य संकाय अध्यक्ष अनंत पाठक,सरफूदिन कौशल आदर्श गुप्ता इरफान अन्य छात्र मौजूद रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर ओबरा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, November 3, 2022 10:56 AM
---Advertisement---

