पुलिस से न्याय ना मिलने पर सोन नदी में महिला ने जान देने का किया प्रयास,लोगों ने बचाया जान।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र ।चोपन थाना अंतर्गत एक महिला ने चोपन सोन नदी में जान देने जा रही थी जिसको स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर जान देने से बचाया गया महिला ने बताया की विनोद केवट पुत्र राम दास निवासी रेनुसागर शिव मंदिर के पास थाना अनपरा द्वारा महिला से शादी का झांसा देकर शोषण किया जा रहा था उसके बाद कुछ माह पहले अनपरा में एक मन्दिर में उसके द्वारा शादी किया कुछ दिन पहले से महिला को पति व परिवार के लोगों ने गाली गलौज व मार पीट कर प्रताड़ित करने लगा इस संबंध में महिला ने जब इस मामले को लेकर अनपरा थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन अनपरा पुलिस द्वारा मामले में कोई भी विधिक कार्यवाही नहीं किया गया और थाने से निस्तारण न होने की बात कहा गया एक तरफ योगी सरकार महिलाओं को लेकर पुलिस को तत्काल कार्यवाही करने को बार बार कहा जा रहा है लेकिन प्रशासन अपने रवैया को बदल नही रही हैं।
[11/2, 4:37 PM] अशोक मद्देशिया चोपन: ट्रैक्टर पलटने से चालक हुआ बुरी तरह घायल,उपचार हेतु जिला- चिकित्सालय जाते समय हुई मौत।
अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र स्थानीय थाना अंतर्गत थाना क्षेत्र कनछ में एक ट्रैक्टर पलटने से चालक रमाकांत पुत्र सीताराम उम्र 19 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने पड़ोस में ही बद्री नाम के व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर उनका खेत जोतने खेतों में गया हुआ था उसी दौरान उबड़ खाबड़ जमीन पड़ने पर ट्रैक्टर पलट गया और चालक बुरी तरह से घायल हो गया जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है रावटसगंज पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment