पटेल सेवा समिति द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 में जयंती मनाई गई।

---Advertisement---

एम एस हशन
रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट के मुर्द्धवा राधा कृष्ण मंदिर के पीछे सत्संग हाल में पटेल सेवा समिति द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई गई इस दिन को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे। देश की आजादी में सरदार पटेल ने अभूतपूर्व योगदान दिया। जिसके बाद अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुए भारत में सरदार पटेल को देश के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जाने लगा था। कांग्रेस में लगभग सभी चाहते थे कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री बने लेकिन महात्मा गांधी के कहने मात्र से उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की रेस से अपना नाम वापस ले लिया। इसी लौह पुरुष ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भारत और चीन के रिश्ते पर पहले से आगाह किया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आज मुख्य अतिथि गोपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर व पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया गया जिसमें पटेल सेवा समिति परिवार के बच्चों द्वारा पटेल जी के बारे में एवं उनके जीवनी के बारे में सत्संग हॉल में आए हुए हजारों लोगों के बीच पटेल जी के विचारों से अवगत कराया और मंच पर बैठे सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार भी रखें इस बीच कार्यक्रम में मौजूद रहे । जिसमें मुख्य रुप से पटेल सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा, संरक्षक अमरेंद्र सिंह डॉक्टर नंदलाल ,उपाध्यक्ष श्री गणेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, अवकाश बाबू संगठन मंत्री दिग्विजय सिंह ,श्री पवन पटेल, लक्ष्मण सिंह ,दयाराम सिंह ,अशोक सिंह,
विजय पटेल एवं तमाम पटेल सेवा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment