कोन पुलिस ने सात जुआरियों को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। पुलिस अधिक्षक सोनभद्र के निर्देशन पर अपराधियों व जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात जुआरियों को नगदी समेत गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया की सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कोन बस स्टैंड स्थित मिंकु जायसवाल के मकान के पीछे कुछ जुआरी जुआ खेल रहे है वही सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान झारखंड राज्य के खरौंधी निवासी अशोक यादव,जितेंद्र कुमार,सत्यनारायण कुमार,अजय कुमार,कोन निवासी अरुण कुमार,रामगढ़ निवासी साजन कुमार, डेमोखाड़ी निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से मालफल 21580 रु तथा जामा तलाशी 4340 रु बरामद किए गए उक्त लोगो के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्यवाई की गई।वही गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक उमेश राय,कांस्टेबल रमेश चंद्र,जितेंद्र कुमार,सचिन कुमार शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment