वन बिभग ने अवैध बालू के साथ ट्रैक्टर पकड़ा

---Advertisement---

राकेश केशरी

: विंढमगंज सोनभद्र वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडिसेमर में बहने वाली मलिया नदी से अवैध बालू खनन करके परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को आज सुबह रेंजर मोहम्मद इमरान खान के कुशल नेतृत्व में पकड़ कर वन रेंज ऑफिस लाकर सीज की कार्रवाई की गई, मौके से ट्रैक्टर का ड्राइवर भागने में सफल रहा।
वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर में आज सुबह एक ट्रैक्टर को अवैध बालू खनन व परिवहन करते हुए धरदबोचा गया। रेंजर मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि वन रेंज के अंतर्गत जंगल व पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर बहने वाली नदियों से अवैध बालू का खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। जिस के क्रम में एक माह के अंदर लगभग तीन ट्रैक्टर को अवैध खनन व परिवहन में पकड़कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वही मुखबिर की सूचना पर आज सुबह मुडिसेमर ग्राम पंचायत में बहने वाली मलिया नदी से अवैध बालू का खनन करके परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर की सूचना पर वन विभाग के सूबेदार भार्गव, वन दरोगा दिलीप सिंह, सुनील, अवधेश, सुखाड़ी के टीम के साथ उक्त बालू का लोडिंग करके परिवहन करने में लगा ट्रैक्टर को मलिया नदी में ही धर दबोचा गया मौके से ड्राइवर भागने में सफल रहा। परिवहन कर रहा ट्रैक्टर को रेंज ऑफिस लाकर भारतीय वन अधिनियम की धारा 69, 41/42 के तहत सीज की कार्रवाई की गई है और आगे भी पूरी रात वन विभाग के कर्मचारी अवैध बालू का खनन व परिवहन करने में लगे लोगों को धरपकड़ करने के लिए गस्त करते रहते हैं तथा किसी भी सूरत में वन क्षेत्र से अवैध बालू, बोल्डर, मोरम का खनन व परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।

विंढमगंज सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस एवं रांची चोपन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए एक कार्यक्रम में आए राज्यसभा सांसद रामसकल एवं झारखंड पलामू के सांसद बी डी राम को सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र देकर विंढमगंज स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस एवं रांची चोपन एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मांग किया । अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पहले यहाँ ठहराव था परन्तु कोरोना काल के बाद सिंगरौली पटना एक्सप्रेस,पैसेंजर ट्रेन का ठहराव बंद है इससे क्षेत्र की जनता 16 किमी दूर जाकर नगरउंटारी झारखंड या दुद्धी 20 किमी जाकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामवासियों ने एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से रेलमंत्री सहित रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है कई बार अखबार में छपा, पत्राचार, आनलाइन, टिवीटर के माध्यम से यहाँ के क्षेत्रवासि ने अपनी समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई सुनता नहीं है।जबकि स्टेशन झारखण्ड उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती में स्थित है चार थानो से घिरा हुआ विंढमगंज रेलवे स्टेशन जिसमें सैकड़ों गावं के लोग इसी स्टेशन से यात्रा करते थे बिहार पटना जाने का एकमात्र ट्रेन थी जिससे स्वास्थ्य शिक्षा हेतु लोग बडी़ संख्या में लोग जाते थे वही रेलवे के कर्मचारी भी अधिकतर झारखंड, बिहार के है जिन्हें यही ट्रेन से जाना होता था समस्या गंभीर है पर कोई ध्यान नही देते है ट्रेनें ठहराव के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों से लेकर स्थानीय नेताओं के चक्कर काट चुके हैं। जब कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी तो हम सभी अल्टीमेटम देकर । रेल रोको आंदोलन करने को बाध्य होंगे अभियान में ओम प्रकाश , अजय गुप्ता,नंन्दकीशोर गुप्ता, शंशीकांत चौबे, प्रभात कुमार, अमीत केशरी, सुमन गुप्ता,विरेंद्र गुप्ता, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment