एम एस हशन,
रेनूकूट/सोनभद्र।
विद्युत झालरों व आकर्षक पंडालों से सज गए छठ घाट ,आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां पूरी, रेनूकूट नगर पंचायत के अंतर्गत स्थित विभिन्न वार्डो में छठ घाटों की साफ सफाई युद्ध स्तर पर चला , घाटों को आकर्षक विद्युत झालरों व रंग बिरंगे पंडाल पंडालों से सजा दी गयी है ,सभी घाटों का धुलाई कर उसकी रंगाई पोटाई का कार्य जोरों पर चला,जिन कामो क् निरीक्षण नगर पंचायत रेनूकूट की अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह ने स्वम किया उन्होंने सभी को छठ की सुभकामना देते हुए कहा कि नगर पंचायत की तरफ से व्रतियों को इस छठ पूजा में छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी दी जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि रेणुकूट मुर्द्धवा और खाड़पाथर के लगभग 34 घाटों का सुंदरीकरण कर भक्तजनों को समर्पित किया गया है ताकि लोग अच्छे से छठ मना सकें।
विभिन्न समाजसेवियों छठ घाटों को जाने वाले मार्गों पर मुफ्त में चाय,स्वच्छ पानी के साथ पूजन सामग्री वितरित किये जाने की तैयारी है|
आस्था का महा पर्व छठ आज ।सारी तैयारियां पूरी
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, October 30, 2022 8:38 AM
---Advertisement---

