सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीँ गांव में अपने घर से काम पर साइकिल से जा रहे जवाहिर पुत्र संतोष निवासी घिवहीँ को एक तेज रफ्तार से आ रही पीकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घीवहीँ प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर एडवोकेट ने बताया कि पिकअप तेज रफ्तार में आ रही थी और टक्कर मारकर घटना स्थल से फरार हो गया। वही सूचना पर विंढमगंज पुलिस ऊक्त पीकअप को पकड़कर हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

