विक्की राम,,
अनपरा। सोनभद्र के थाना अनपरा पुलिस/लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त राजा पुत्र जगदीश, निवासी औड़ी दुरासनी मंदिर के पीछे, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये सराहनीय प्रयासों / पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 29.10.2022 को माननीय न्यायालय एएसजे एनडीपीएस एक्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 09 माह के सश्रम कारावास एवं 2000 रुपये के अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड अदा न करनें पर 02 माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया ।

