अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया

---Advertisement---

विक्की राम,

अनपरा, सोनभद्र,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया, जनपद-सोनभद्र के तत्वावधान में अनपरा शाखा द्वारा अनपरा-सोनभद्र कालोनी स्थित शिव मंदिर में २७.१०.२०२३ को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान चित्रांश दिनेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद-सोनभद्र द्वारा पूरे बिधि-बिधान से सामूहिक पूजा किया गया ,सह यजमान के रूप में परियोजना के यशस्वी मुख्य महाप्रबन्धक चि०आर०सी० श्रीवास्तव जी भी मौजूद रहकर पूजन किया। कार्यक्रम के संयोजन में प्रमुख रूप से भूमिका योगेश सक्सेना ,नीरज श्रीवास्तव, आनन्द श्री़वास्तव, सुशील श्रीवास्तव एवं अंकित सक्सेना की रही। साथ ही साथ २८.१०.२०२२ को अधिकारी मनोरंजन केन्द्र में सायं ७बजे से बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ चित्रांश दिनेश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद-सोनभद्र, डा० अजय श्रीवास्तव तथा मुख्य अतिथि चि० आर०सी०श्रीवास्तव,मुख्य महाप्रबन्धक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ अन्त में आये हुये अतिथियों का मुख्य अतिथि ने आभार प्रकट किया और अपेक्षा की कि भविष्य में कायस्थ महासभा और संगठित होकर और बेहतर प्रदर्शन करेगा। जिलाध्यक्ष ने सभी चित्रांश भाईयों सेअखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सक्रीय सदस्यता लेनेपर बल दिया जिसे मुख्य अतिथि ने भी अति आवश्यक एवं प्रभावी कदम बताया कार्यक्रम का कुशल संचालन चि० योगेश सक्सेना ने किया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment