अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित खनन क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से लगी आग मे घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गईं ।डाला स्थित खनन क्षेत्र में गुरुवार को टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें पलटते ही आग लग गईं थी। आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक 22 वर्षीय राजाराम पुत्र लल्ला, निवासी ग्राम आबाडी गुरमुरा थाना चोपन झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल से डाक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। बनारस ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गईं। घटना के सन्दर्भ डाला चौकी प्रभारी ने अरबिन्द गुप्ता ने बताया की मृतक के घर वालों की सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

