लोक आस्था के महापर्व छठ्ठ पूजा का आज संध्या से नहाय-खाय के शुरु होगा,आइए जानें क्यों खास हैं यह पूजा।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आस्था का पवित्र-पावन महापर्व छठ पूजा आज यानी शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पष्ठी तिथि पर छठ पूजा मनाई जाती है।इस पर्व का समापन उगते सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ 31 अक्टूबर को समापन होगा आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हो रहा है।चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूरज की अर्ध्य और चौथे दिन उगते अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। नहाय खाय का शाब्दिक मतलब होता है स्नान करके भोजन करना। वैसे तो धार्मिक दृष्टि से हर दिन स्नान करके ही भोजन करने के लिए सनातन धर्म में कहा गया है, लेकिन छठ के नहाय खाय में व्रती नदियों और तालाब में स्नान करके स्वयं अपने हाथों से अरवा चावल, यानी कच्चा चावल का भात बनाते हैं और फिर कद्दू जिसे लौकी और घीया भी कहा जाता है उसकी सब्जी बनाते हैं फिर सरसों के साग को भी पवित्रता पूर्वक पकाते हैं. इन्हीं को भोजन रूप में मात्र एक बार ग्रहण करते हैं।
आस्था का महापर्व छठ पूजा पंडित सत्येन्द्र पाण्डेय बताते हैं कि नहाय खाय का संबंध मूल रूप से शुद्धता से है, व्रती अपने आप को सात्विक और पवित्र करके छठ मैया के सामने उपस्थित हों इसलिए पवित्रता और आत्मशुद्धि के लिए छठ पर्व के पहले दिन यानी नहाय खाय के दिन स्नान करके एक समय नमक वाला भोजन करते हैं. फिर अगले दिन खरना को नमक का त्याग करके एक समय मीठा भोजन करते हैं, जो गुड़ में बना होता है. फिर तीसरे दिन निर्जल होकर व्रत करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का पर्व पूर्ण होता है।किसी और पर्व के व्रत में पवित्रता पर इतना जोर नहीं दिया गया है जितना की छठ पर्व में दिया गया है इसलिए इस पर्व को आस्था का महापर्व और बहुत ही कठिन माना जाता है।

सर- छठ महापर्व कार्यक्रम तिथियां।

– प्रथम दिवस नहाय खाय 28 अक्टूबर।

– द्वितीय दिवस खरना 29 अक्टूबर।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment