दीपू तिवारी,
पिपरी, सोनभद्र, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-
थाना पिपरी पुलिस द्वारा आज दिनांक-28.10.2022 को 01 नफर अभियुक्त कृष्णा पुत्र मनोज, निवासी रेमंड शॉप के पीछे वार्ड नं0-03. रेनूकुट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के कब्जे से 20 लीटर अबैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

