खुलेआम देर रात तक बिक रही है शराब

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र/थाना क्षेत्र के बीजपुर गेट व पुनर्वास स्थित अंग्रेजी , ठंडी वियर व देशी शराब की दुकानों पर देर रात तक मैखाने का सेवन करने वालो का जमावड़ा लग रहा है जिससे आस- पास के रहवासियों का रात का नींद हराम हो गया है पियक्कड़ों का देर रात तक चीखना दुकानों पर बैठ कर खुलेआम पीकर होहल्ला करना क्षेत्र में आम बात हो गई है जिससे रहवासियों में आक्रोश व्याप्त है क्षेत्र के बीजपुर कस्बा के पुनर्वास सहित विभिन्न स्थानों पर शराब खाने के आसपास चीखना के दुकानों पर पियक्कड़ों की जमावड़ा दिन रात लगा रहना प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठ रहा है कि स्थानीय प्रशासन अंकुश लगाने के बजाय खुलेआम छूट दे रखा है जबकी शराब दुकानों के आसपास कोई भी चीखना दुकानदारों का होना आबकारी विभाग को क्यों नही दिखाई देता। इनके सह पर नियमों को ताक पर रख मनमानी तरीकों से शराब दुकानों के आस पास बैठ कर शराब पीना कितना लाज़मी है यह रहवासियों के समझ के पड़े हैं लोगो का रहना मुश्किल कर दिया है किसी भी शराब बिक्री का निर्धारित समय सीमा विभाग की ओर से सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही बेचने का समय सीमा तय किया गया है लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर नही होता ।वह अपनी मर्जी के अनुसार शटर आधा बंद कर बिक्री करते रहते है ।इस बाबत शैलेंद्र सिंह , जिला , आबकारी अधिकारी का कहना है कि निर्धारित समय के बाद बेचना नियम विरुद्ध है ऐसे लोगो को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment