बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर,सोनभद्र,थानाक्षेत्र के ग्रामसभा धरतीडाड से पांच किमी अंदर प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच ऊची मोटकी मुकुट पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर में दीपावली महापर्व के अवसर पर हनुमानजी का दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु दर्शनार्थियों की भारी भीड़ सोमवार को उमडी रही।ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह व क्षेत्रीय विधायक भाजपा राम दुलार गोंड़ अपने समर्थकों के साथ बजरंगबली के शरण मे मत्था टेक देश,समाज के कल्याण की कामना की।दीपावली महापर्व के इस अवसर पर सिद्ध हनुमान जी के इस मंदिर पर कई दशकों से श्रद्धालु भक्त शीश नवाकर अपनी मन्नत पूरी होने की कामना हनुमान जन्मोत्सव के लगने वाले मेले करते है।प्रत्येक वर्ष लगने वाले इस मेले में श्रद्धालु भक्तो की भारी भीड़ हर वर्ष बढ़ती जा रही है।
मंदिर समिति के पदाधिकारी बताते है कि जो भक्त सच्चे मन से अपने मन की मुराद को पूरा होने की मन्नत करता है निश्चित ही उनके मन की मुराद हनुमान जी पूरा करते है।
सोनभद्र के समीपी बार्डर स्थित छतीसगढ़,एम पी,के अलावा स्थानीय श्रद्धालु भक्त बड़े ही आस्था,भक्ति,भाव के साथ हनुमान जी के शरण मे शीश नवाकर पूजा पाठ किए।जंगल,पहाड़ो के बीच स्थित मंदिर के चारो ओर लम्बे क्षेत्रफल में फैले भारी संख्या में महिला,पुरुष दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ दिखी।मेले में बड़ी संख्या में दुकानें लगी रही जहाँ से भक्त नारियल माला,फूल मिष्ठान खरीदकर दर्शन पूजन किए।इस मेले की गुड़हिया जलेबी बिशेष रही जिसका स्वाद सभी चखा।स्थापित खोया पाया केंद्र से मेले को नियंत्रित करने की सूचना ध्वनि बिस्तारक यन्त्र के द्वारा समय समय पर दी जा रही थी।
मेले की सुरक्षा ब्यवस्था पुलिस,पी ए सी फोर्स के कड़ी चौकसी में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह सम्भाले रहे।मेले की ब्यवस्था ,देखभाल में मंदिर समिति के पदाधिकारी राजेश्वरी दुबे,उत्कर्ष दुबे,शिव कुमार सिंह,राहुल सिंह,भूपेंद्र सिंह,राजेश्वर सिंह,विष्णुकांत दुबे,जयदीप तिवारी,रणजीत सिंह,राम नरायन सिंह,लगे रहे।

