क्राइम ब्रांच  व  चोपन पुलिस द्वारा 40 लाख का अंग्रेजी शराब के साथ  अन्तरप्रांतीय शराब तस्कर को गिरफ्तार, किया ,

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

सोनभद्र  क्राइम ब्रांच  व  चोपन पुलिस द्वारा 40 लाख का अंग्रेजी शराब के साथ  अन्तरप्रांतीय शराब तस्कर को गिरफ्तार, किया , 01 अदद ट्रक (अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये) में कुल 624 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 40 लाख रूपये) बरामद-

जनपद में अवैध शराब तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी । इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध शाखा को विशिष्ट निर्देश दिये गये । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम तथा थाना चोपन पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी। इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया। आज दिनांक 25.10.2022 को समय लगभग 03.00 बजे इस टीम को सूचना मिली कि तस्कर एक ट्रक RJ21GA5167 में अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाने वाले है। । इस सूचना पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए मारकुण्डी से चोपन जाने वाले मार्ग पर सलखन फासिल्स पार्क गेट के पास से एक अदद ट्रक को मय चालक व भारी मात्रा में अबैध अंग्रेजी शराब (सेल इन पंजाब) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 268/2022 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा बारमदशुदा ट्रक को धारा 207 MV act में सीज किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण निम्नवत है –

*पूछताछ का विवरण:-*
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को मै पंजाब से बिहार ले जा रहा था। इससे पूर्व में विभिन्न जगहो पर अवैध शराब ले जा चुका हूं ।

*गिरफ्तारी का विवरण -*
01.लखविन्दर पुत्र हरवेल सिंह, निवासी फतेहगढ़, पोस्ट पठानकोट नुसेरा, थाना सदर पठानकोट, जनपद पठानकोट, पंजाब ।

*बरामदगी का विवरण:-*
01. 624 पेटी अंग्रेजी शराब (500 पेटी मेकडावल तथा 124 पेटी इम्पीरीयल ब्लू कुल 5499 लीटर) सेल इन पंजाब कीमती लगभग 40 लाख रुपये ।
02. एक अदद दस चक्का ट्रक RJ21GA5167 (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) ।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
01. प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
02. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
03. निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
04. उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
05. हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 सतीश सिंह, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश सिंह स्वाट/एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।
07. का0 सौरभ राय, का0 अमित कुमार सिंह, का0 प्रकाश सिंह, सर्विलान्स सेल, जनपद सोनभद्र ।
08. हे0का0 सुरेन्द्र यादव, का0 राम बाबू, का0 अजीत कुमार, का0 इन्द्र सोनकर, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

*इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment